20251231 161427

रांची जिले में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई सम्मान एवं पेंशन दरबार आयोजित

रांची : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में एक विशेष पेंशन दरबार सह सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रांची जिले के सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को उनके लंबे एवं समर्पित सेवा काल के लिए सम्मानित करना तथा सेवानिवृत्ति के ठीक उसी दिन सभी पेंशनरी लाभ प्रदान करना था। यह आयोजन जिला प्रशासन की कर्मचारी कल्याण, विशेषकर शिक्षकों के सम्मान एवं हितों को प्राथमिकता देने वाली निरंतर कोशिशों का हिस्सा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्वयं कुल 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 1 आदेशपाल, 1 प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्मृति चिह्न (मोमेंटो), शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता होते हैं। उनके योगदान से ही आने वाली पीढ़ियां मजबूत बनती हैं। उपायुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सेवानिवृत्ति के उसी दिन सभी रिटायरमेंट लाभ प्रदान करना प्रशासन की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को जीवन की नई पारी के लिए प्रेरित करते हुए सलाह दी कि वे स्वयं को व्यस्त रखें, समाज सेवा में सक्रिय रहें तथा नए कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करें। उपायुक्त ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। जीवन की इस नई पारी में आप सभी नई ऊंचाइयों को छूएं।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज एवं उनके कार्यालय के कर्मियों को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share via
Share via