युवा आजसू की दस्तक: हर घर तक सदस्यता अभियान का रांची में शुभारंभ
रांची : ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के युवा विंग ने सोमवार को राजधानी रांची में ‘युवा आजसू की दस्तक: हर घर तक’ नामक सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी नगर निकाय चुनावों में संगठन को विस्तार देना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियान का शुभारंभ मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संयुक्त रूप से रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की।
इस अवसर पर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी ने संघर्ष करके झारखंड राज्य का निर्माण कराया है और जनता की यही आशा है कि आजसू ही राज्य को संवारेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू की युवा एवं छात्र इकाइयां लगातार जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही हैं। छात्रवृत्ति जैसे मुद्दों पर पार्टी ने सड़क से सदन तक आवाज उठाई है। राज्य की राजधानी रांची के नागरिकों की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान हर वार्ड में चलाया जाएगा।
संजय मेहता ने बताया कि छात्र-युवा निरंतर आजसू से जुड़ रहे हैं और जनमुद्दों पर सक्रिय हैं। नगर निगम क्षेत्र में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में युवा आजसू प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश, छात्र आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जिप सदस्य बबीता कुमारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, कुमोद वर्मा, डॉ. पार्थ तिवारी, शहजाद खान, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, दयाशंकर झा, विशाल महतो, सुरेन्द्र लिंडा, राकेश रौशन, संजय ठाकुर, कौशल तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान की शुरुआत में ही चंदा देवी, कोमल वर्मा, रिया कुमारी, प्रिंस गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, कुमकुम, गुड्डी, दीक्षा, आरती, रूबी, मधु देवी, रीतू देवी, सूरज कुमार, आस्था, विकास वर्मा, दीपिका, नीरू, पुतुल देवी, दीपक कुमार, विकास, मीनू गुप्ता समेत दर्जनों युवाओं ने युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

















