16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ में रेल रैक लोडिंग ठप करने का ऐलान, पत्थर व्यवसायियों ने दिया समर्थन

16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ में रेल रैक लोडिंग ठप करने का ऐलान, पत्थर व्यवसायियों ने दिया समर्थन

प्रीतम पांडे 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहिबगंज : साहिबगंज और पाकुड़ में रेल विकास की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने एक बार फिर ऐलान किया है कि आगामी 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ से रैक लोडिंग के माध्यम से होने वाली पत्थर ढुलाई पूरी तरह ठप कर दी जाएगी।

पंकज मिश्रा ने कहा कि यह जनता की मांग है और वे जनता के साथ खड़े हैं। पत्थर व्यवसायी भी उनके साथ हैं। जब तक रेल विकास से जुड़ी जनता की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

इसी क्रम में आज पाकुड़ जिले में पत्थर व्यवसायियों के साथ झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पत्थर व्यवसायियों ने सर्वसम्मति से रेल विकास के मुद्दे पर आंदोलन को पूरा समर्थन देने का फैसला लिया। पाकुड़ के पत्थर व्यवसायियों ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने पत्थरों की ढुलाई के लिए रैक लोडिंग बंद करने का निर्णय लिया है और आज से ही इंडेंट लगाना बंद कर देंगे।

व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ के पत्थर व्यवसायी रेलवे के माध्यम से पत्थरों की ढुलाई पूरी तरह बंद कर देंगे।

पंकज मिश्रा ने रेलवे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ से रैक लोडिंग से रेलवे को प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, फिर भी रेलवे ने इन क्षेत्रों को उपेक्षित रखा है। रेलवे यहां से राजस्व की ‘मलाई’ खा रही है, लेकिन लाभ अन्य जिलों को दे रही है। उन्होंने पहले भी रेलवे को अल्टीमेटम देते हुए कई मांगें रखी हैं, जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now