बोकारो पुलिस ने कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद

बोकारो पुलिस ने कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया को गिरफ्तार किया, चोरी का सामान बरामद

Share
Link copied

बोकारो,: बोकारो पुलिस ने शहर के कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह को 05 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में शहर में घूम रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (नगर) श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने आरोपी को कोर्ट के बाहर से धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने बोकारो शहर में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसके निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम बबलु राम उर्फ भाटिया बताया जा रहा है। पुलिस ने इसके पास से एक लेनोवो कंपनी का लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, चांदी के पायल (09 जोड़े, वजन लगभग 1 किलोग्राम) और ताला एवं अलमारी तोड़ने का लोहे का औजार बरामद किया गया है

गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी पर विभिन्न थानों में चोरी एवं संबंधित धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow