छठ को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन से छठ व्रती मायूस.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : शहर के दानरो नदी के किनारे बने तीन किलोमीटर में छठ घाट की सफाई को लेकर नगर परिषद से लेकर क्लब के लोग अब अंतिम रूप देने में लगे है, और इधर सरकार ने छठ व्रतियों के आस्था पर जबरदस्त कुठाराघात करते हुए घर पर ही छठ महापर्व मनाने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है, इसके बाद से एक तरफ जहां छठ व्रती मायूस है तो क्लब के लोग आक्रोशित है।

आज हमने शहर के दानरो नदी में बने दो घाट का जायजा लिया जिसमे स्टूडेंट क्लब और फ्रेंड्स क्लब के लोग 70 प्रतिशत अपने कार्यों को पूर्ण कर चुके है। क्लब के अधिकारियों का मानना है कि सरकार गलत कर रही है यदि ये गाइड लाइंस 15 दिन पहले आता तो हमलोग इतना रुपया लगाकर घाट को तैयार नही करते। क्लब के लोगो ने सरकार से मांग की है कि अपने निर्णय को वापस ले। झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देश पर गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्षा ने विरोध जताया है वंही समाजसेवी सह भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय ने कहा कि यह आस्था पर कुठाराघात है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow