जमशेदपुर : कपड़ा दुकान में चोरी, एन्टी क्राइम चेकिंग में एक गिरफ्तार, छिनतई का खुलासा , ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर : कपड़ा दुकान में चोरी, एन्टी क्राइम चेकिंग में एक गिरफ्तार, छिनतई का खुलासा , ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कपड़ा दुकान में चोरी
परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल इलाके में चोरों ने कांग्रेस के पश्चिमी कालीमाटी पंचायत अध्यक्ष ताहिर मलिक की कपड़ा दुकान ‘एसके फैशन गारमेंट्स’ को निशाना बनाया. रात करीब 2:30 बजे चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर नकदी और कपड़े चुरा लिए. अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बगल की दुकान के सीसीटीवी कैमरे का मुंह ऊपर मोड़ दिया, जिसकी फुटेज में कैमरा हिलते हुए साफ दिख रहा है. सुबह दुकान खोलने पहुंचे ताहिर मल्लिक को ताला टूटा मिला. उन्होंने तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे. दुकानदार के अनुसार चोर लगभग 30 से 40 हजार रुपये के कपड़े व कुछ नकद ले गए है. इस मामले में ताहिर मल्लिक ने थाना में लिखित शिकायत की है. कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से गुजारिश की कि चोरी का जल्द खुलासा हो तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस अन्य सुराग तलाश रही है.
एन्टी क्राइम चेकिंग में एक गिरफ्तार,
जमशेदपुर के आजादनगर एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया हैँ, जिसके पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किया हैँ, पुलिस के द्वारा पारडीह मुख्य सड़क पर आज ही सुबह एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही थी, इसी बिच एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा, पुलिस ने ज़ब उसे दौड़ा कर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिन्दा गोली बरामद किया हैँ, गिरफ़्तार अपराधी का नाम मोहम्मद फयाज़ आलम हैँ और इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा हैँ, लूट पाट के उद्देश्य से उसने अपने पास हथियर रखा था.
छिनतई का खुलासा
जमशेदपुर के आजादनगर निवासी सबा परविन के साथ विगत छह जनवरी को छीनतई की घटना को पुलिस में उद्वेदन किया है।जिसमे उनसे बाजार में दो बाईक सवार युवकों ने उनके बैग की छीनतई की थी, पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश की और मामले में संलिप्त इमरान आलम और मोहम्मद वकील को गिरफ़्तार किया हैँ, इसमें एक नाबालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हैँ, पुलिस ने इनके पास से कई छीने गये सामानो की जब्ती भी की हैँ.
ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की हैँ, इसके तहत घूम घूम कर ब्राउन शुगर बिक्री कर रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैँ, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की उलीडीह ओपी क्षेत्र में टेम्पो से घूम घूम कर कुछ युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैँ, इसपर पुलिस ने जाँच अभियान चलाया और सुशांत साव, अंशु कुमार, जॉब पटना का रहने वाला है और जमशेदपुर शहर में पंकज साव के साथ मिलकर ब्राउन शुगर घूम-घूम कर बेचा करता था जिसको गिरफ़्तार किया, इनके पास से पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त किया हैँ, फिलहाल तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैँ.

















