खलिहान में आग लगने से फसल बर्बाद.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Tue, 17 Nov 2020 09:44 AM (IST)

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के तेनार गांव में एक खलिहान में आग लगने से खलिहान में रखे लगभग तीन हजार धान की बोझा जलकर खाक हो गया है। जिस खलिहान में आग लगी वहां खलिहान में लगभग 20 लोगों का धान का बोझा रखा हुआ था। जिसमें लगभग पांच लाख रुपए की किसानों की क्षति हुई है।

इस संबंध में भुक्तभोगी ने बताया कि हम लोग फसल को काटने के बाद फसल सूखने के लिए खलिहान में रखे हुए थे। खलिहान से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह अपना रूप ले चुुुका था। आग कैसे लगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना के बाद लोगों के द्वारा अग्निशमन में फोन कर सूचना दिया गया।

सूचना के बाद तत्काल अग्निशामक तीन वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक धान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी ने बताया की आग लगी थी हमलोग ग्रामीणों के सहयोग से प्रयास कर आग पर काबू पाए है नुकसान का आकलन किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow