वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर आदित्य साहू संभालेंगे झारखंड भाजपा की कमान: 23 जनवरी को पदभार ग्रहण, 24-25 को पांच जिलों का दौरा

वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर आदित्य साहू संभालेंगे झारखंड भाजपा की कमान: 23 जनवरी को पदभार ग्रहण, 24-25 को पांच जिलों का दौरा

वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर आदित्य साहू संभालेंगे झारखंड भाजपा की कमान: 23 जनवरी को पदभार ग्रहण, 24-25 को पांच जिलों का दौरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर आदित्य साहू संभालेंगे झारखंड भाजपा की कमान: 23 जनवरी को पदभार ग्रहण, 24-25 को पांच जिलों का दौरा

रांची: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर प्रदेश कार्यालय में औपचारिक पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से कार्यभार सौंपा जाएगा, इसके बाद संगठन मजबूती के लिए सांगठनिक यात्रा शुरू।

रांची, 21 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड इकाई को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। राज्यसभा सांसद एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आगामी 23 जनवरी को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे से प्रदेश कार्यालय में पूजा-अर्चना एवं हवन का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद आदित्य साहू निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

वसंत पंचमी का यह शुभ मुहूर्त पार्टी के लिए नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है। आदित्य साहू को हाल ही में निर्विरोध झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था

पदभार ग्रहण के बाद सांगठनिक यात्रा

पदभार ग्रहण के तुरंत बाद आदित्य साहू 24 और 25 जनवरी को सांगठनिक यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान पांच जिलों—गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद—में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होंगे।24 जनवरी: रामगढ़, हजारीबाग होते हुए डुमरी पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे गिरिडीह जिला समिति द्वारा स्वागत समारोह।

अपराह्न 3:30 बजे नरेंद्र भवन, जसीडीह (देवघर) में कार्यकर्ताओं का स्वागत। रात्रि विश्राम देवघर जिला कार्यालय में।
25 जनवरी: सुबह 8 बजे देवघर बाबा मंदिर (बाबाधाम) में पूजा-अर्चना। देवघर से दुमका जाते समय तालझारी, नंदी चौक बासुकीनाथ, जामा चौक, टॉवर चौक दुमका आदि स्थानों पर स्वागत।

सुबह 11:30 बजे सिदो कान्हो इनडोर स्टेडियम, दुमका में मुख्य अभिनंदन कार्यक्रम। दोपहर 2 बजे फतेहपुर (जामताड़ा) और शाम 5 बजे धनबाद टाउन हॉल में स्वागत एवं सम्मान समारोह।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संताल परगना प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने बताया कि यह दौरा कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ने, संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयारियों का हिस्सा है।यह पदभार ग्रहण झारखंड भाजपा के लिए नई शुरुआत का संकेत है, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जन-समस्याओं पर फोकस बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now