झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: NCC कंपनी का करोड़ों का वोल्वो हाइवा आग के हवाले

झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: NCC कंपनी का करोड़ों का वोल्वो हाइवा आग के हवाले

झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: NCC कंपनी का करोड़ों का वोल्वो हाइवा आग के हवाले

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात: NCC कंपनी का करोड़ों का वोल्वो हाइवा आग के हवाले

टंडवा (चतरा), – झारखंड के नक्सल प्रभावित चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में उग्रवादियों ने एक बार फिर कोयला परियोजना से जुड़े वाहन पर हमला कर दिया। मगध-आम्रपाली कोल परियोजना (सीसीएल) के आम्रपाली क्षेत्र में नकाबपोश नक्सलियों ने NCC कंपनी के एक वोल्वो हाइवा (Hyva ट्रक) को आग लगा दी, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

घटना की जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे टंडवा थाना अंतर्गत कुमरांग खुर्द चौपाल के निकट यह वारदात हुई। 5 से 6 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी सादे लिबास में मौके पर पहुंचे। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में खड़े हाइवा को रोक लिया और चालक को बंदूक की नोंक पर उतार दिया। इसके बाद हमलावरों ने वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह खाक हो गया।प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह हमला नक्सलियों द्वारा परियोजना से जुड़ी कंपनियों पर वसूली या चेतावनी के तौर पर किया गया।

क्षेत्र में पहले भी कोयला ढुलाई करने वाले ट्रकों और हाइवा पर इसी तरह के हमले हो चुके हैं, जिनमें वाहनों को जलाने के साथ पर्चे छोड़कर धमकी देने की घटनाएं आम हैं।

NCC  जो मगध-आम्रपाली परियोजना में काम कर रही है, उसके इस वाहन का उपयोग कोयला या सामग्री ढुलाई में हो रहा था। हमले के बाद चालक सुरक्षित है, लेकिन वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टंडवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई पर्चा या लिखित धमकी नहीं मिली है, लेकिन फॉरेंसिक टीम और अन्य सुरागों की जांच की जा रही है।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है। इस घटना ने कोयला क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों  को सामने ला दिया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now