बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने UGC के नए नियमों के विरोध में दिया इस्तीफा, ब्राह्मण सभा ने इसे 'काला कानून' करार दिया

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने UGC के नए नियमों के विरोध में दिया इस्तीफा, ब्राह्मण सभा ने इसे ‘काला कानून’ करार दिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Share


WhatsApp Group


Join Now


WhatsApp Channel


Join Now

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ा प्रशासनिक हलचल मचा हुआ है। शहर के सिटी मजिस्ट्रेट और 2019 बैच के PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों (UGC Equity Regulations 2026) के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे पत्र के रूप में तेजी से वायरल हो रहा है।

अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफे में UGC के इन नए नियमों को समाज की गरिमा और अधिकारों के खिलाफ बताया है। साथ ही, प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद और संतों के साथ कथित बदसलूकी को भी अपना इस्तीफा देने का प्रमुख कारण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में चुप रहना उनके लिए संभव नहीं है।

इस्तीफे के बाद ब्राह्मण सभा और अन्य संगठनों ने तुरंत उनका खुलकर समर्थन किया। ब्राह्मण महासभा ने UGC के इन नियमों को ‘काला कानून’ करार देते हुए प्रदर्शन किया और ‘यूजीसी हटाओ, देश बचाओ’ के जोरदार नारे लगाए। संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने ये नियम वापस नहीं लिए तो बड़े स्तर पर अफसरों के इस्तीफे और समाज स्तर पर क्रांति की स्थिति पैदा हो सकती है।

बरेली में ब्राह्मण संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि UGC के नए विनियम शिक्षण संस्थानों में समानता के नाम पर सवर्ण समाज के साथ भेदभाव कर रहे हैं।