अमेरिका ने PoK को माना भारत का अभिन्न अंग! USTR के नक्शे ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में जारी अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क ने न सिर्फ आर्थिक संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि एक ऐसे नक्शे के जरिए पाकिस्तान को करारा झटका भी दिया है। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) की ओर से जारी इस फ्रेमवर्क में इस्तेमाल किए गए भारत के नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन को स्पष्ट रूप से भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इस नक्शे में न तो कोई लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) है और न ही कोई विवादित क्षेत्र चिह्नित किया गया है – पूरा जम्मू-कश्मीर भारत के अंदर ही दिख रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह नक्शा USTR के आधिकारिक संचार और सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तेमाल हुआ, जहां अमेरिकी उत्पादों जैसे ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम और फलों के लिए भारत में नए बाजार खुलने की जानकारी दी गई थी। इससे पहले अमेरिकी मानचित्रों में अक्सर LoC या PoK को अलग दिखाया जाता था, लेकिन इस बार का नक्शा भारत के दावे पर पूरी तरह मुहर लगाता नजर आ रहा है।
नक्शे में क्या है खास?
नक्शे में पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया, जिसमें PoK शामिल है, इसके साथ ही अक्साई चिन (जिस पर चीन का दावा है) भी भारत में ही शामिल। नक्शे में कोई LoC या विवादित क्षेत्र की रेखा नहीं है जो साफ तौर पर भारत की संप्रभुता का समर्थन। करता है, वहीं अरुणाचल प्रदेश को भी भारत का हिस्सा दिखाया गया, जो भारत की स्थिति से मेल खाता है।
यह घटना भारत-अमेरिका के मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है। ट्रेड डील के फ्रेमवर्क में टैरिफ में कमी (अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया), बाजार पहुंच और आपूर्ति श्रृंखला मजबूती जैसे मुद्दे शामिल हैं, लेकिन इस नक्शे ने कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका की बढ़ती निकटता को उजागर किया है, वहीं पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका है।
















