शादी की सालगिरह पर रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में लिया आशीर्वाद
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर (रजरप्पा) में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। यह खास मौका मुख्यमंत्री की शादी की सालगिरह का था, जिस पर उन्होंने अपनी कुलदेवी मां छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर न्यास समिति के प्रधान पुजारी ने उन्हें विधि-विधान से पूजा कराई। पूजा के दौरान उन्होंने मां के चरणों में माथा टेका और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मंदिर परिसर में भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का दौर जारी है।
















