राँची: रातू रोड कब्रिस्तान के पास भारी जाम, दखलदिहानी के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन

राँची: रातू रोड कब्रिस्तान के पास भारी जाम, दखलदिहानी के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन

Share
Link copied

राँची: रातू रोड कब्रिस्तान के पास भारी जाम, दखलदिहानी के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन

राँची: रातू रोड कब्रिस्तान के पास भारी जाम, दखलदिहानी के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन

राँची, 11 फरवरी  – राजधानी राँची में दखलदिहानी  अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा और महुआ टोली इलाके में मंगलवार को प्रशासन द्वारा चलाई गई बुलडोजर कार्रवाई के बाद बुधवार सुबह से रातू रोड कब्रिस्तान के पास सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गया,

जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह ठप हो गया।प्रशासन ने मंगलवार को लगभग 27 कट्ठा सरकारी/सार्वजनिक जमीन पर बने करीब 14 परिवारों के मकानों/आवासीय निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था।

इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों ने बुधवार को सुबह से ही रातू रोड पर जमा होकर सड़क जाम कर दी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें उचित नोटिस या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई, जबकि कई परिवार लंबे समय से वहां रह रहे थे।

पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया और यातायात को डायवर्ट करने की कोशिश की, लेकिन कई घंटों तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

प्रशासन ने लोगों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया। लेकिन दखल दिहानी झारखंड के लिए आने वाले समय मे बड़ा मुद्दा बन सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow