केरल से आए एम्बुलेंस चालक के साथ रांची में बड़ी धोखाधड़ी: मरीज के परिजनों ने पैसे दिए बिना फरार, SSP राकेश रंजन ने रात में की मदद
रांची : रांची में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां केरल से आए एक एम्बुलेंस चालक के साथ मरीज के परिजनों ने धोखाधड़ी की। गुरुवार देर रात एसएसपी राकेश रंजन ने व्यक्तिगत रूप से इस चालक की मदद की और उसे सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, केरल से एक एम्बुलेंस चालक को मरीज को रांची पहुंचाने के लिए बुक किया गया था। लंबी दूरी तय कर चालक रांची पहुंचा, लेकिन मरीज के परिजनों ने किराए का भुगतान करने के बजाय उसे झांसा देकर मौके से फरार हो गए। एसएसपी राकेश रंजन ने रात के समय खुद मौके पर पहुंचकर चालक की सहायता की।
पुलिस अब मरीज के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है, जिन्होंने इस तरह की धोखाधड़ी की है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि परिजन कौन हैं और वे कहां फरार हो गए। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में पीड़ितों की तुरंत मदद करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















