रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की TOPB टीम ने मोबाइल चोर को रंगे हाथों पकड़ा – दो ओप्पो फोन और नकद राशि बरामद
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की रांची मंडल की विशेष TOPB (Theft of Passenger Belongings) टीम ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर गठित इस टीम ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना 11 फरवरी 2026 की संध्या की है, जब RPF पोस्ट रांची और मंडलीय TOPB टीम ने स्टेशन के UTS काउंटर हॉल में संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी। टीम ने देखा कि एक युवक यात्रियों के बीच घूम रहा था और उनकी जेब में हाथ डालने का प्रयास कर रहा था। सतर्क RPF jawans ने उसे ATVM काउंटर संख्या 17 के पास ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. मिनहाज अंसारी (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी इस्लामनगर, पथलकुदवा चौक, थाना लोअर बाजार, जिला रांची (झारखंड) बताया। उसकी तलाशी में दो ओप्पो मोबाइल फोन और ₹1310/- नकद बरामद हुए।
प्रारंभिक जांच में संतोषजनक जवाब न देने पर गहन पूछताछ की गई, तो आरोपी ने कबूल लिया कि ये मोबाइल फोन और नकद राशि UTS काउंटर पर टिकट लेने आए यात्रियों की जेब से चोरी की गई थी। बरामद सामान को जब्त कर मोबाइल धारकों से संपर्क किया गया, जिन्होंने चोरी की पुष्टि की।
आरोपी को जब्त सामान और दस्तावेजों सहित 12 फरवरी 2026 को जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया। यहां भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) (चोरी) और 317(5) (चोरी की संपत्ति से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

















