मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाशिवरात्रि पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में की भगवान शिव की पूजा-अर्चना, राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की खुशहाली, सुख-शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी को महाशिवरात्रि महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।” उन्होंने बम बम भोले… हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और कहा कि हर वर्ष इस पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस बार भी हजारों भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही पहुंच रहे हैं।
महोत्सव के दौरान श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरागत स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

















