पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : पति-पत्नी की आपसी विवाद से तंग आकर बहन के घर गई पत्नी की वहीं गला रेत कर पति ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार। बांसजोर ओपी क्षेत्र में रविवार को सुनील समद नें हसुए से रेत कर पत्नी ग्लोरिया समद की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नीहंता सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि ग्लोरिया समद अपने पति सुनील और दो छोटे बच्चों के साथ ठेठईटागंर प्रखंड के ढांडपानी में रहती थी। सुनील हर वक्त ग्लोरिया को प्रताड़ित करता रहता था। पति के प्रताड़ना से तंग आकर ग्लोरिया एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन गेलानी डांग के घर बांसजोर चली गई। सुनील आज बांसजोर गेलानी डांग के घर गया। उस वक्त गेलानी घर पर नहीं थी। किसी बात को लेकर फिर पत्नी ग्लोरिया से झगडने लगा। सुनील ने हसुए से ग्लोरिया को रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह भाग गया। इधर हाॅस्पीटल जाने के क्रम में घायल ग्लोरिया ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पंहुची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या के आरोपी सुनील की तलाश शुरू कर दी। घटना के 45 मिनट के भीतर पत्नीहंता सुनील पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow