20260305 200208

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में सपरिवार मनाया ‘बाहा पर्व’, ग्रामीणों के साथ की पूजा-अर्चना

रामगढ़/नेमरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी जड़ों से जुड़ते हुए अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड) में पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री सपरिवार दो दिवसीय दौरे पर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित ग्रामीणों के साथ जाहेर थान में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पदयात्रा करते हुए अपने निवास से जाहेर थान पहुंचे। परंपरा के अनुसार पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) चैतन टुडू एवं कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ा और मांदर की थाप के साथ ग्रामीण मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे और उन्हें बीच में पाकर उनका जोश चरम पर पहुंच गया।

मुख्यमंत्री को देखकर नेमरा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग बेहद उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से सबकी बात सुनी और ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह पर्व संथाली समाज का प्रमुख त्योहार है, जो प्रकृति की पूजा और फसल की शुरुआत से जुड़ा होता है, और होली के आसपास मनाया जाता है।

Share via
Share via