Food Safety Department raid: 5 kg of laddoos made with non-edible colors destroyed.

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अखाद्य रंगों से बने 5 किलो लड्डू नष्ट

Food Safety Department raid: 5 kg of laddoos made with non-edible colors destroyed.
Food Safety Department raid: 5 kg of laddoos made with non-edible colors destroyed.

निर्मल सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपायुक्त के निर्देश पर रायडीह और चैनपुर क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी कर मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान चैनपुर के अजीत जनरल स्टोर में अखाद्य रंगों से तैयार किए गए करीब 5 किलो लड्डू बरामद किए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने इन लड्डुओं को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

Kashmir
advertisement

छापेमारी अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर, आशा राज और तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना होरो के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी।

RKDF
advertisement

इसी अभियान के तहत कोटपा (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों के तहत 22 दुकानों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाली छह दुकानों से कुल 1500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना दंडनीय है। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों या अन्य प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल और तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now