धनबाद के सड़को पर चला लाठी -डंडा । दो युवकों के सिर फटे, पुलिस फिल्मी अंदाज में घटना के बाद पहुँची देखे वीडियो
धनबाद के सड़को पर चला लाठी -डंडा । दो युवकों के सिर फटे, पुलिस फिल्मी अंदाज में घटना के बाद पहुँची देखे वीडियो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: कोयलांचल की सड़कों पर सरेआम ‘लाठी डंडा देखने को मिला। धनबाद के व्यस्त बेकारबांध सड़क पर पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मौके पर 20-25 युवक लाठियां लेकर पहुंचे और तांडव शुरू कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पुराने बदले की आग का नतीजा है। कुछ समय पहले जियोमार्ट के पास धर्मेंद्र कुमार नाम के युवक की कुछ वेंडरों ने पिटाई की थी। उसी का बदला लेने के लिए धर्मेंद्र ने अपने विरोधियों को बेकारबांध के पास घेरा।
बातचीत बढ़ी तो धर्मेंद्र ने फोन कर अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया। लाठियों और डंडों से हुए इस हमले में धर्मेंद्र का भाई गौतम कुमार और दूसरे पक्ष का एक युवक लहूलुहान हो गया। दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं।
फिल्मी ड्रामा और दहशत का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंजर किसी एक्शन फिल्म जैसा था। सड़क पर सरेआम लाठियां चल रही थीं और लोग जान बचाकर भाग रहे थे। इस हंगामे के कारण घंटों सड़क जाम रही। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक बेखौफ होकर मारपीट करते दिख रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
हैरानी की बात यह रही कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर फरार हो चुके थे।
ASI सीमा कुमारी दल-बल के साथ पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस अब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
लोग वीडियो बनाते रहे यह चिंता का विषय
धनबाद में युवाओं के बीच बढ़ती इस तरह की हिंसक घटना के बीच लोगों का मदद के लिए आगे ना आना । पुलिस को कॉल करने के बजाय वीडियो बनाते दिखे। ये गलत परंपरा चल पड़ी है । दृष्टि नाउ की अपील है की जब भी सड़क पर इस तरह की घटना देखे तो अगर आप उसकी मदद ना कर पा रहे हो तो तुरंत पुलिस को कॉल करें ना की वीडियो बनाये।

















