रांची में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
रांची में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची, : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रांची में दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (CCI) को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर लंबित बिलों के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है।
सीबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने एक शिकायतकर्ता के लगभग 8.70 लाख रुपये के लंबित बिलों को क्लियर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने शिकायत के आधार पर ट्रैप बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
मामले की जांच जारी
ख़बर है की सीबीआई की टीम इस घूसखोरी मामले में रांची के सीनियर डीसीएम शूचि सिंह से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी हिमांशू शेखर के आवास पर छापेमारी (सर्च) चल रही है।
जाहिर है की यह कार्रवाई रेलवे विभाग में बिल भुगतान से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्ती को दर्शाती है।















