20260326 202018

पिठौरिया ग्रीड सब-स्टेशन डकैती कांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित कोल्हया कनाद के 132/33 ग्रीड सब-स्टेशन में हुई डकैती की सनसनीखेज घटना का रांची पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए सामान का बड़ा हिस्सा बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

23/24 मार्च 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने ग्रीड सब-स्टेशन में घुसकर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद अपराधियों ने स्टोर रूम से करीब 4 लाख रुपये मूल्य के कॉपर वाइंडिंग तार, 2 NVR सिस्टम, 6 अर्थ स्विच ब्लेड, कंट्रोल रूम से एक टॉर्च और कर्मचारियों से 13,300 रुपये नकद लूट लिए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि इस डकैती में कुल 12-15 अपराधी शामिल थे। सभी ने घटना से पहले कई दिनों तक रेकी की थी। पुलिस जांच में अब तक कुल 15 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर करीब 100 किलो कॉपर तार, 7 मोबाइल फोन, 2 ऑटो, 2 मोटरसाइकिल, 12,600 रुपये नकद और तार काटने के औजार के साथ कई अन्य सामग्री सामान बरामद किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि लूटे गए कॉपर तार को आरोपियों ने रंजीत मोदी और अन्य कबाड़ी दुकानों को बेच दिया था, जिसके बाद रकम का आपस में बंटवारा किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत मोदी, शशि सिंह, जिदु कुमार सिंह, मो. अरमान, शुभम कुमार, रिंकु अंसारी और शाहिद अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जिदु कुमार सिंह और शाहिद अंसारी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share via
Share via