असम विधानसभा चुनाव: JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चबुआ में भूबेन मुरारी के समर्थन में किया प्रचार, चाय बागान मजदूरों से की मुलाकात

असम विधानसभा चुनाव: JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चबुआ में भूबेन मुरारी के समर्थन में किया प्रचार, चाय बागान मजदूरों से की मुलाकात

असम विधानसभा चुनाव: JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चबुआ में भूबेन मुरारी के समर्थन में किया प्रचार, चाय बागान मजदूरों से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

असम विधानसभा चुनाव: JMM की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चबुआ में भूबेन मुरारी के समर्थन में किया प्रचार, चाय बागान मजदूरों से की मुलाकात[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”https://drishtinow.com/?p=63390&preview=true” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

नवीन कुमार

चबुआ (असम), 1 अप्रैल : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की गांडेय विधायक असम चुनाव की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन असम विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हो चुकी है।

आज उन्होंने चबुआ विधानसभा क्षेत्र में JMM प्रत्याशी  भूबेन मुरारी के पक्ष में वोट की अपील की।इस अवसर पर कल्पना सोरेन के साथ लोकसभा सांसद  जोबा माझी भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने चबुआ क्षेत्र के विभिन्न चाय बागानों में कार्यरत मजदूरों से विस्तृत बातचीत की और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति की जानकारी ली।

मजदूरों की समस्याओं पर चर्चाकल्पना सोरेन ने चाय बागान मजदूरों  से उनकी दैनिक मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, आवास और अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांगों पर चर्चा की।

JMM इन मुद्दों को लेकर असम के चाय बागान क्षेत्रों में लगातार आवाज उठा रहा है।कल्पना सोरेन ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो चाय बागान श्रमिकों के हक के लिए प्रतिबद्ध है और उनके उत्थान के लिए ठोस कदम उठाएगी।

JMM की असम में रणनीति

JMM ने असम विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें चबुआ से भूबेन मुरारी शामिल हैं। पार्टी चाय बागान मजदूरों और आदिवासी बहुल क्षेत्रों पर खास फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक हैं।यह प्रचार अभियान JMM की असम में अपनी जड़ें मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां पार्टी चाय मजदूरों के मुद्दों को मुख्य एजेंडा बना रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now