बोकारो में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: प्रिंस खान गैंग का कुख्यात गुर्गा प्रिंस गुप्ता घायल, 7 साथी गिरफ्तार
बोकारो में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: प्रिंस खान गैंग का कुख्यात गुर्गा प्रिंस गुप्ता घायल, 7 साथी गिरफ्तार

बोकारो, 2 अप्रैल : बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता में कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके साथ प्रिंस खान गैंग और अमन साहू-प्रकाश शुक्ला गैंग से जुड़े 7 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के गोलमुरी पहाड़ी के पास बुधवार देर रात की है। पुलिस की SIT टीम हथियार बरामद करने के लिए प्रिंस गुप्ता को घटनास्थल पर ले गई थी। हथियार की तलाश के दौरान प्रिंस गुप्ता ने अचानक पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरामद हथियार और सामान
पुलिस को अपराधियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:एक लोडेड देशी कट्टा
एक लोडेड पिस्टल
एक अतिरिक्त देशी कट्टा
10 जिंदा कारतूस
दो कार्बाइन मैगजीन
मोबाइल सिम और अन्य आपत्तिजनक सामान
गैंग से संबंध और आपराधिक गतिविधियां
प्रिंस गुप्ता बोकारो के कॉपरेटिव इलाके का निवासी है। उसके ऊपर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह पाकिस्तान में बैठे प्रिंस खान के गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। साथ ही वह अमन साहू, प्रकाश शुक्ला, राहुल दुबे और मयंक सिंह जैसे गैंगस्टरों के लिए भी काम करता था।उसका मुख्य काम क्षेत्र के व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की मांग करना और धमकाना था। वह दोनों गैंगों के बीच कनेक्टिंग लिंक के रूप में काम करता था और बोकारो में उनके नेटवर्क को मजबूत करने में शामिल था। पुलिस का कहना है कि अगर इसे समय रहते पकड़ न लिया जाता तो यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।
गिरफ्तार अन्य अपराधियों के नाम:
श्याम कुमार सिंह
अजय सिंह
ओम प्रकाश पाल
जैनेन्द्र शुक्ला
भूपेंद्र सिंह
ये सभी बोकारो के चास और आसपास के इलाकों में रहते थे तथा दोनों गैंगों के लिए रंगदारी वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। इनके ऊपर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बोकारो एसपी का बयान
बोकारो एसपी ने बताया कि प्रिंस खान गैंग के
अपराधियों पर गहन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश शुक्ला गैंग द्वारा रंगदारी वसूलने में प्रिंस गुप्ता अहम भूमिका निभा रहा था। मौके पर FSL टीम ने जांच की और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई। जांच अभी जारी है।

















