West bengal elections : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए; जानें अपने जिले का हाल

West bengal elections : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए; जानें अपने जिले का हाल

Share
Link copied

West bengal elections : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए; जानें अपने जिले का हाल

West bengal elections : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल, 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए; जानें अपने जिले का हाल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट जारी किया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) प्रक्रिया के तहत आयोग ने राज्य की वोटर लिस्ट से 90,83,345 मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ‘फर्जी’ या ‘डुप्लीकेट’ मतदान को रोकना है।

 

क्यों काटे गए इतने बड़े पैमाने पर नाम?

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने के लिए यह गहन जांच की गई थी। हटाए गए नामों में तीन श्रेणियां प्रमुख हैं:

डुप्लीकेट नाम: एक ही मतदाता के दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज नाम।
मृत मतदाता: ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी थी लेकिन नाम सूची में दर्ज थे।
स्थानांतरित (Shifted): जो मतदाता अपने पुराने पते को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं।

इन जिलों में गिरी सबसे ज्यादा गाज

आंकड़ों के मुताबिक, सीमावर्ती और अल्पसंख्यक बहुल जिलों में सबसे ज्यादा नाम काटे गए हैं।
मुर्शिदाबाद: यहाँ सबसे ज्यादा 4,55,137 नाम हटाए गए हैं।
उत्तर 24 परगना: सूची में दूसरे नंबर पर है, जहाँ 3,25,666 नाम काटे गए।
इसके अलावा नदिया, मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में भी बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं।

जांच के दायरे में थे 60 लाख मतदाता

आयोग ने बताया कि कुल 6,006,675 मतदाता विशेष जांच (Under Adjudication) के घेरे में थे। इनमें से गहन न्यायिक जांच के बाद 27,16,393 नामों को हटाने का फैसला लिया गया। इससे पहले 28 फरवरी को जारी लिस्ट में भी 63 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए थे, जिसके बाद अब कुल आंकड़ा 90 लाख के पार पहुँच गया है।

जरूरी सूचना: मतदाता अपना नाम आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर जिला-वार लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

आप की जानकारी के लिए

बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों में होगा मतदान
चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है:
पहला चरण: 23 अप्रैल (152 सीटें)
दूसरा चरण: 29 अप्रैल (142 सीटें)
नतीजे: 4 मई 2026

जाहिर है चुनाव आयोग इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब पश्चिम बंगाल में कुल वैध मतदाताओं की संख्या 6,44,52,609 रह गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटने से इस बार के चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।