सीएम हेमंत सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना पूरी की, राज्यवासियों से भागीदारी की अपील

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया उन्होंने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पूरी की। इस दौरान उनकी पत्नी एवं विधायक Kalpana Soren भी मौजूद रहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के सभी लोगों से जनगणना-2027 में अपनी जिम्मेदारी निभाने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आम जनता के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है।
जनगणना से योजनाओं को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सरकार की योजनाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार कर्मियों को भी शामिल किया जाए, ताकि हर वर्ग तक सही जानकारी पहुंचे।
स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू
जनगणना अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 01 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य चलेगा इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की प्रक्रिया होगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे। राज्य के सभी जिलों में इस व्यापक अभियान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
तकनीकी पहल की सराहना
मुख्यमंत्री ने जनगणना-2027 को तकनीकी रूप से एक सराहनीय पहल बताया और इसे सफल बनाने के लिए सभी राज्यवासियों से सहयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर जनगणना कार्य निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक प्रभात कुमार, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त सुशांत गौरव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।













