रांची में बंद घर में चोरी का खुलासा: 4 गिरफ्तार, सोना-नकदी समेत कई सामान बरामद

रांची में बंद घर में चोरी का खुलासा: 4 गिरफ्तार, सोना-नकदी समेत कई सामान बरामद

रांची में बंद घर में चोरी का खुलासा: 4 गिरफ्तार, सोना-नकदी समेत कई सामान बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, विधानसभा थाना क्षेत्र के डोरिया टोली में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

26 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे से 9:30 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने डोरिया टोली स्थित एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीड़िता अंजु तिग्गा के आवेदन पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 37/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक हटिया के निर्देशन में थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रशांत पासवान उर्फ बोधा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों दीपक वर्मा और जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ आभूषण और सोना धुर्वा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक नितिश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक वर्मा, जीतू कुमार पाण्डेय, प्रशांत पासवान उर्फ बोधा और नितिश कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं, जिनमें करीब 90 ग्राम सोना (बिस्किट, बाली एवं मेल्ट) एक लैपटॉप, 2 गैस सिलेंडर, ₹1,05,070 नगद, 2 मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्कूटी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जीतू कुमार पाण्डेय और प्रशांत पासवान का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now