20260508 165550 1

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता: झारखंड भाजपा में हर्ष की लहर बधाई का लगा तांता

Shubhendu adhikari new cm

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। इस निर्णय के समय केंद्रीय पर्यवेक्षक व गृह मंत्री  अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण मांझी  विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस घोषणा के बाद झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

प्रमुख नेताओं के बधाई संदेश नेता का नाम पद मुख्य वक्तव्य |

आदित्य साहू–प्रदेश अध्यक्ष यह अवसर राजनीतिक इतिहास में स्वर्णिम अध्याय है। शुभेंदु जी के नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल साकार होगा।”

बाबूलाल मरांडी – नेता प्रतिपक्ष “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बंगाल को घुसपैठ मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प अब और मजबूत होगा।” |

कर्मवीर सिंह-  संगठन महामंत्री “यह चयन करोड़ों कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण की जीत है। इससे लोकतंत्र और राष्ट्रवाद की विचारधारा को नई दिशा मिलेगी।”

झारखंड से जुड़ाव: झारखंड भाजपा के नेताओं ने इसे बंगाल में विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत बताया है।

Share via
Share via