Former Minister and former MLA Late Madhav Lal Singh was immersed in the five elements with state honours

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व. माधव लाल सिंह

Former Minister and former MLA Late Madhav Lal Singh was immersed in the five elements with state honours
Former Minister and former MLA Late Madhav Lal Singh was immersed in the five elements with state honours

बोकारो जिले के साड़म पश्चिमी बोकारो नदी तट पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतिम संस्कार कार्यक्रम में राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त नाथ झा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्व. माधव लाल सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. माधव लाल सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

अंतिम संस्कार स्थल पर हजारों समर्थकों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे माहौल में शोक और संवेदना का भाव देखने को मिला। लोगों ने “माधव लाल सिंह अमर रहें” के नारों के साथ अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now