Brown sugar racket busted in Simdega; 5.8 grams of narcotic substance recovered, one arrested

सिमडेगा में ब्राउन शुगर कारोबार का खुलासा, 5.8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार

Share
Link copied
Brown sugar racket busted in Simdega; 5.8 grams of narcotic substance recovered, one arrested
Brown sugar racket busted in Simdega; 5.8 grams of narcotic substance recovered, one arrested

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : सिमडेगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

एसडीपीओ बैजू उरांव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने ठकुरटोली डिफेंस कॉलोनी निवासी विशाल पासवान उर्फ मिड्डू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके घर में छापेमारी के दौरान कुल 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने गुमला निवासी सिरोमनी कुमार उर्फ रामलाल साहू का नाम सामने आने की जानकारी दी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध धंधों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी संजीत कुमार, एसआई नसीम अख्तर, एसआई संतोष कुमार महतो, सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।