Distribution of 450 Sakoras in Morhabadi, awareness campaign to save birds

मोरहाबादी में 450 सकोरा का वितरण, पक्षियों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान

Distribution of 450 Sakoras in Morhabadi, awareness campaign to save birds
Distribution of 450 Sakoras in Morhabadi, awareness campaign to save birds

रांची: भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी और दाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर ‘पंछी को दाना – पंछी को पानी – जन जागरूकता अभियान 2026’ के तीसरे चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों के बीच 450 मिट्टी के सकोरा (मटकी) और पक्षियों के दाने के पैकेट वितरित किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराकर उनके प्राणों की रक्षा करना है। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि प्रकृति के संतुलन में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि समय रहते उनकी सुरक्षा को लेकर लोग जागरूक नहीं हुए, तो आने वाले समय में पक्षी केवल किताबों और तस्वीरों तक सीमित रह जाएंगे।

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों की छत, आंगन या बालकनी में सकोरा रखकर उसमें नियमित रूप से साफ पानी भरें तथा पक्षियों के लिए दाना भी डालें। आयोजकों ने इसे समाज में पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक अनूठी पहल बताया।

अभियान के पहले चरण में मधुकम रोड नंबर-5 स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग के बच्चों के बीच 225 सकोरा वितरित किए गए थे, जबकि दूसरे चरण में रातु रोड स्थित गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल के विद्यार्थियों को 150 सकोरा दिए गए थे।

कार्यक्रम में हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, नवीन कुमार, उदय नारायण पाण्डेय, सुचित्रा Shahदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, पवन कुमार, समुद्र नाथ शाहदेव, ज्योति शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, रोहित कुमार सिंह, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, शाम्भवी शाहदेव, राज सहाय, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, राजश्री सिंह, यदुनाथ शाहदेव सहित समूह के कई सदस्य उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now