Fourth phase of Birds to Feed and Birds to Water campaign organised, 175 bowls distributed

पंछी को दाना – पंछी को पानी अभियान का चौथा चरण आयोजित, 175 सकोरा वितरित

Fourth phase of Birds to Feed and Birds to Water campaign organised, 175 bowls distributed
Fourth phase of Birds to Feed and Birds to Water campaign organised, 175 bowls distributed

रांची : भीषण गर्मी में पक्षियों की सुरक्षा और उनके लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा गुरुवार को “पंछी को दाना – पंछी को पानी – जन जागरूकता अभियान वर्ष 2026” के चौथे चरण का आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्यक्रम अघोर पथ, किशोर गंज चौक एवं शिव गंज क्षेत्र में आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान लोगों के बीच 175 सकोरा (मिट्टी के बर्तन) का वितरण किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाना और गर्मी के मौसम में उनके लिए पीने का पानी एवं दाना उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना था। संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपने घरों, छतों और आसपास के स्थानों पर पानी एवं दाना रखने की अपील की, ताकि पक्षियों के प्राणों की रक्षा हो सके।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची के लगभग 10 सदस्य शामिल हुए और जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now