NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने NTA पर सख्त टिप्पणी, जवाबदेही तय करने पर जोर
डेस्क | 29 मई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के पेपर लीक विवाद ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की कड़ी आलोचना की है
नीट (NEET-UG) पेपर लीक विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है। अदालत ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में हुई गड़बड़ियों का खामियाजा छात्रों और उनके परिवारों को भुगतना पड़ा है, जो अत्यंत पीड़ादायक स्थिति है।

















