पलामू में बच्चों के गले से लॉकेट काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Share
Link copied
Gang that cut lockets from children's necks busted in Palamu, three arrested
Gang that cut lockets from children’s necks busted in Palamu, three arrested

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड के पलामू जिले में शहर थाना पुलिस ने बच्चों के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए हैं।

शनिवार को एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि शहर थाना क्षेत्र में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी करने की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शहर के पहाड़ी मोहल्ला निवासी सानु आलम, समीर आलम तथा साहित्य समाज चौक निवासी सूर्यप्रताप कुमार उर्फ अमन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो सोने के लॉकेट भी बरामद किए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने जिले में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।