Jharkhand Girlfriend's High-Voltage Drama

Jharkhand : प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेम प्रसंग के चलते 132 केवी टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के आते ही उतरी नीचे

Jharkhand  Girlfriend's High-Voltage Drama

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धालभूमगढ़ (Jharkhand): धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नूतनगढ़ पंचायत स्थित घोसदा गांव के समीप रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने 132 केवी के ऊंचे बिजली टावर पर चढ़कर अपनी जान जोखिम में डाल दी। इस ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ ने घंटों तक इलाके में अफरा-तफरी मचाए रखी।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घासीडीह टोला की रहने वाली एक युवती ने घोसदा गांव के पास स्थित 132 केवी बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती को टावर पर देख लोग सकते में आ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई।

प्रेमी के पहुंचते ही पिघला युवती का गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल और एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत की और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को राजी नहीं हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरा विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। युवती ने शर्त रखी थी कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। प्रशासन की पहल पर जब नूतनगढ़ पंचायत के गोगलो गांव निवासी उसका प्रेमी घटनास्थल पर पहुँचा, तब जाकर युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी में उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पुलिस दोनों को सुरक्षित थाने ले आई। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दोनों पहले से विवाहित हैं और पिछले करीब दो वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं।

इस संबंध में धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा और बीडीओ बबली कुमारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। सूत्रों के अनुसार, थाने में आपसी सहमति से एक समझौता पत्र (बंधपत्र) तैयार किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े : सूर्या चौहान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी असद की अस्पताल में मौत

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला: धक्का-मुक्की, अंडे-पत्थर फेंके गए, ‘चोर-चोर’ के नारे लगे

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लोहे का लेग गार्ड बरामद

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now