Crime news : mla driver murder case solved

कोडरमा: विधायक की गाड़ी के ड्राइवर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Crime news : mla driver murder case solved

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोडरमा: कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए हथियार (कुदाल और चपड़ा) भी बरामद कर लिए गए हैं।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 3 जून की रात जमीन विवाद को लेकर हुई थी। आरोपियों ने राजकुमार यादव पर जानलेवा हमला किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

12 लोगों पर दर्ज है मामला

मृतक की पत्नी द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। पुलिस की विशेष टीम फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

इधर, इस मामले में कोडरमा थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। आरोपों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर के अधिकारी से इसकी निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में यदि किसी भी स्तर पर पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है, तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग: म्यूटेशन की आस टूटी, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक; अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर उठे सवाल

गोड्डा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

धनबाद: दिल चुराने वाली प्रेमिका ने ‘दिल’ पर किया वार , उतारा मौत के घाट

रांची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियार और कार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

राज्यसभा चुनाव : अंकगणित का मायाजाल, क्या हेमंत सोरेन बनेंगे चाणक्य महागठबंधन की लगायेंगे नैया पार या होगा महा-संग्राम’?

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now