Metting in cm house

झारखंड राज्यसभा चुनाव-2026: CM आवास में हाई-लेवल मीटिंग, महागठबंधन एकजुट ! लेकिन BJP ने किया खेल

Metting in cm house
Metting in cm house

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो खाली सीटों के लिए आगामी 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्ताधारी गठबंधन (INDIA Bloc) के सभी मंत्री और विधायक शामिल हुए। जिसमे यह दिखाने की कोशिश की गई की महागठबंधन एक है । कल महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार पर्चा भरेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देना था।

गठबंधन का स्टैंड: राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच, गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल पर सहमति बनाने की कोशिश की गयी है। झामुमो और कांग्रेस के बीच एक-एक सीट को लेकर मामला फिट हैं।

प्रत्याशियों की दौड़: कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से अपने वरिष्ठ नेता प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, झामुमो की ओर से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उतारा है। 8 तारीख को पर्चा भरा जाएगा।

भाजपा की चुनौती: हालांकि विधानसभा में गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है, लेकिन भाजपा ने नया खेल किया है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन देने की घोषणा की है। नाथवानी दो बार झारखंड से राज्यसभा जा चुके है और उनले सभी दलों से अच्छे संबंध है। ऐसे में मामला दिलचस्प हो गया है।

वैसे राज्यसभा में में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 28 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता है। सत्ताधारी गठबंधन के पास वर्तमान में 56 विधायकों का समर्थन है, जो गणितीय रूप से दोनों सीटों पर जीत के लिए काफी है। CM हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों को एकजुट रहने का संदेश दिया है।

इसे भी पढ़े :

झारखंड राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने चला बड़ा दांव, परिमल नाथवाणी को समर्थन; मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, 2029 की तैयारी में जुटने का आह्वान

झारखंड राज्यसभा चुनाव: क्या महागठबंधन में बन गयी सहमति ? 8 जून को नामांकन करेंगे उम्मीदवार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now