रांची पुलिस को बड़ी सफलता: 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए 9 मोबाइल फोन बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को तुको निवासी बिष्णु उरांव ने बेड़ो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 6/7 जून की रात उनकी मोबाइल दुकान “सरना टेलिकॉम” की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने मोबाइल फोन और नकदी की चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर बेड़ो थाना कांड संख्या 66/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) एवं 331(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गए 9 पुराने (रिपेयरिंग हेतु रखे गए) मोबाइल फोन बरामद कर लिए। साथ ही मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में निलेश बैठा और अभय ठाकुर शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
















