Ranchi Police gets major success: Mobile shop theft solved within 24 hours, two accused arrested

रांची पुलिस को बड़ी सफलता: 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Ranchi Police gets major success: Mobile shop theft solved within 24 hours, two accused arrested
Ranchi Police gets major success: Mobile shop theft solved within 24 hours, two accused arrested

रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गए 9 मोबाइल फोन बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को तुको निवासी बिष्णु उरांव ने बेड़ो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 6/7 जून की रात उनकी मोबाइल दुकान “सरना टेलिकॉम” की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने मोबाइल फोन और नकदी की चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर बेड़ो थाना कांड संख्या 66/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) एवं 331(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गए 9 पुराने (रिपेयरिंग हेतु रखे गए) मोबाइल फोन बरामद कर लिए। साथ ही मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में निलेश बैठा और अभय ठाकुर शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।