Census 2027: Simdega completes house-listing work ahead of schedule; Director congratulates DC Kanchan Singh.

जनगणना 2027: सिमडेगा ने समय से पहले पूरा किया मकान सूचीकरण कार्य, निदेशक ने डीसी कंचन सिंह को दी बधाई

Census 2027: Simdega completes house-listing work ahead of schedule; Director congratulates DC Kanchan Singh.
Census 2027: Simdega completes house-listing work ahead of schedule; Director congratulates DC Kanchan Singh.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य में सिमडेगा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले ने निर्धारित समय सीमा से पहले ही 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर राज्य में मिसाल कायम की है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड के निदेशक एवं आईएएस अधिकारी प्रभात कुमार ने सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह को अर्धशासकीय पत्र भेजकर विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण का क्षेत्रीय कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक निर्धारित किया गया था। हालांकि, 9 जून 2026 को सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल पर प्रदर्शित प्रगति रिपोर्ट के अनुसार सिमडेगा जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

पत्र में कहा गया है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद जिले ने कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, बेहतर योजना और सतत निगरानी के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उपायुक्त कंचन सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित प्रयास करते हुए इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा किया।

सिमडेगा झारखंड के उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो गया है, जिन्होंने सबसे पहले मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य पूर्ण किया है। जनगणना निदेशक ने अपने पत्र में इस उपलब्धि को जिले के प्रशासनिक कौशल, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

जिला प्रशासन की इस सफलता को राज्य स्तर पर सराहना मिल रही है और इसे आगामी जनगणना के अन्य चरणों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now