BJP focuses on organizational strengthening and public service; Arjun Munda issues guidelines to party workers.

संगठन सशक्तिकरण और जनसेवा पर भाजपा का फोकस, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

BJP focuses on organizational strengthening and public service; Arjun Munda issues guidelines to party workers.
BJP focuses on organizational strengthening and public service; Arjun Munda issues guidelines to party workers.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा/लचरागढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लचरागढ़ एवं सिमडेगा में आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार, जनसेवा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Arjun Munda ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज के बीच रहकर सेवा और संगठन को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है और कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत करना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा कि भाजपा संगठन देश के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाने में सफल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला संगठन प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाए जाने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रद्धानंद बेसरा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रवि गुप्ता, बीएलए-1 तुलसी साहु, मंडल अध्यक्ष चंदन प्रसून, सीताराम प्रसाद, कुलदीप मिश्रा, श्रवण गोवंसी, उपेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now