रांची में चैन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, एक आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ा

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन के बाहर मंगलवार को चैन स्नैचिंग की एक कोशिश को स्थानीय लोगों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चैन छीनने का प्रयास किया, लेकिन घटना के दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला डॉक्टर के पास जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसके गले से चैन झपटने की कोशिश की। हालांकि, अपराधियों को उस समय झटका लगा जब उन्हें पता चला कि महिला के गले में असली सोने की नहीं, बल्कि नकली सोने की चैन थी।
पकड़े गए आरोपी को लोगों ने तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार अपराधी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा सके।
















