Attempted chain snatching foiled in Ranchi; one accused caught by the public.

रांची में चैन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, एक आरोपी लोगों के हत्थे चढ़ा

Share
Link copied
Attempted chain snatching foiled in Ranchi; one accused caught by the public.
Attempted chain snatching foiled in Ranchi; one accused caught by the public.

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन के बाहर मंगलवार को चैन स्नैचिंग की एक कोशिश को स्थानीय लोगों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से चैन छीनने का प्रयास किया, लेकिन घटना के दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला डॉक्टर के पास जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसके गले से चैन झपटने की कोशिश की। हालांकि, अपराधियों को उस समय झटका लगा जब उन्हें पता चला कि महिला के गले में असली सोने की नहीं, बल्कि नकली सोने की चैन थी।

पकड़े गए आरोपी को लोगों ने तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार अपराधी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान की जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।