Mobile thief arrested by RPF Hatia; stolen mobile recovered.

आरपीएफ हटिया द्वारा मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद

Mobile thief arrested by RPF Hatia; stolen mobile recovered.
Mobile thief arrested by RPF Hatia; stolen mobile recovered.
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन “रेल यात्री सुरक्षा” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद कर उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच, निगरानी एवं अपराध निरोधक अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसकी पहचान फैयूम मंसूरी (21 वर्ष), निवासी कांटाटोली, रांची के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक इंफिनिक्स मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक मोबाइल के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी या स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी बीच ट्रेन संख्या 22846 हटिया–पुणे एक्सप्रेस की यात्री शंकरी कुमारी ने अपना मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
आरपीएफ द्वारा किए गए सत्यापन और जांच के दौरान बरामद मोबाइल को यात्री ने अपना बताया तथा स्वामित्व की पुष्टि की। पूछताछ में आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरपीएफ ने बरामद मोबाइल को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी हटिया के हवाले कर दिया।
इस सफल कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक रीता कुमारी ने किया। अभियान में आरपीएफ कर्मी गौरव सिंह, ओम प्रकाश और सोनू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरपीएफ ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now