Youth arrested in Chatra with 20 grams of brown sugar; smartphone also seized.

चतरा में 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्मार्टफोन भी जब्त

Share
Link copied
Youth arrested in Chatra with 20 grams of brown sugar; smartphone also seized.
Youth arrested in Chatra with 20 grams of brown sugar; smartphone also seized.

चतरा: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर और एक स्मार्टफोन बरामद किया है।

पुलिस के द्वारा 23 जून की शाम गश्ती के दौरान गिद्धौर थाना क्षेत्र के बघमरी स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क के किनारे एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। युवक इधर-उधर नजर दौड़ा रहा था। पुलिस वाहन को अपनी ओर आते देख वह भागने लगा। इसके बाद गश्ती दल के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रिजवान अंसारी (19 वर्ष), पिता इरफान अंसारी, निवासी दुवारी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान अंचलाधिकारी की मौजूदगी में उसके पास से अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत गिद्धौर थाना कांड संख्या 75/26 दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। आरोपियों के पास से करीब 20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और मोटरोला कंपनी का एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।