रांची: सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास बिजली के तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

रांची में गुरुवार को हुई बारिश और तेज हवा के बीच सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट के सामने एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। इस घटना में बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश और तेज हवा के कारण अचानक पेड़ गिर पड़ा, जिससे बिजली के तार प्रभावित हो गए। पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान वहां कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, बिजली के तार और पोल को नुकसान पहुंचने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी देखी गई। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की उम्मीद की जा रही है।















