Traffic arrangements in Ranchi have been altered for the Muharram procession; vehicular movement will be restricted on several routes.

मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

Traffic arrangements in Ranchi have been altered for the Muharram procession; vehicular movement will be restricted on several routes.
Traffic arrangements in Ranchi have been altered for the Muharram procession; vehicular movement will be restricted on several routes.

रांची : मुहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून को रांची शहर के विभिन्न इलाकों से निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 27 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य एवं निजी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी आदेश के अनुसार किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक होते हुए शहीद चौक तक, शहीद चौक से महाबीर मंदिर चौक की ओर, सुभाष चौक से अपर बाजार, कचहरी चौक से शहीद चौक-अल्बर्ट एक्का चौक मार्ग, चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक, प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तथा पुरुलिया रोड से सरजना चौक की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

इसके अलावा एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुढ़िया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सुजाता चौक, उल हाउस, कर्बला चौक, कडरू, कमांडेंट आवास मोड़, मेकॉन चौक और तुलसी चौक से जुड़े कई मार्गों पर भी सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

प्रशासन ने बताया है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के अन्य मार्गों पर भी आवश्यकता पड़ने पर यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी प्राप्त कर लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now