जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल दाउली बरामद

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, 24 जून को सूचना मिली थी कि बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि मृतक गोविंद महतो (70) का अपने परिजनों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया गया कि 24 जून की दोपहर गोविंद महतो खेत में बीज बोने के बाद एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो (50) ने पीछे से आकर लोहे की दाउली से उनके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के पुत्र रामायण महतो की शिकायत पर 26 जून को तमाड़ थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई।













