Jamshedpur: Youth stabbed at DD Club for protesting against molestation.

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के डीडी क्लब में देर रात बवाल, छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चाकू घोंपा

Share
Link copied

Jamshedpur: Youth stabbed at DD Club for protesting against molestation.

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘डबल डाउन (डीडी) क्लब’ में शनिवार देर रात युवतियों से छेड़खानी का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। क्लब में पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक को चाकू मार दिया गया। वहीं, दूसरे युवक को मारपीट में चोटें आई हैं।

डांस फ्लोर पर शुरू हुआ विवाद और चाकूबाजी

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे क्लब में एक ग्रुप पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर दूसरे गुट के कुछ युवकों ने वहां मौजूद युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह ने जब इसका कड़ा विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो चंद मिनटों में ही मारपीट में बदल गई।

क्लब के बाहर तक पहुंची हिंसा

क्लब के बाउंसरों ने स्थिति को बिगड़ते देख दोनों पक्षों को परिसर से बाहर निकाल दिया, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। क्लब के बाहर निकलते ही दोनों गुट फिर से भिड़ गए। हाथापाई के दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया और हिमांशु सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि प्रत्युष सिंह भी मारपीट में चोटिल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस टीम क्लब के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की अन्य वजहों का पता लगाया जा सके।

Also Read :

इसे भी पढ़ें
कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर बड़ा आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत; मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें

कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर बड़ा आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत; मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार रात बड़ा आतंकी हमला हुआ। शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड के पास स्थित…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम : गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
इसे भी पढ़ें

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम : गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रांची : आज रांची और पूरे झारखंड में मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने वाला है। दोपहर के बाद गरज-चमक के…

चतरा में कोयला डंपिंग पर ‘जंगलराज’: खूनी संघर्ष में कई घायल, पुलिस छावनी में बदला द्वारी बाजारटांड़
इसे भी पढ़ें

चतरा में कोयला डंपिंग पर ‘जंगलराज’: खूनी संघर्ष में कई घायल, पुलिस छावनी में बदला द्वारी बाजारटांड़

चतरा (गिद्धौर): जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी बाजारटांड़ में कोयला डंपिंग साइड शनिवार को अखाड़ा बन गई। कोयला कारोबार में…

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।