Massive fire breaks out in two shops in Deoghar due to a short circuit; goods worth ₹30 lakh reduced to ashes.

देवघर में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग, 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख

Massive fire breaks out in two shops in Deoghar due to a short circuit; goods worth ₹30 lakh reduced to ashes.
Massive fire breaks out in two shops in Deoghar due to a short circuit; goods worth ₹30 lakh reduced to ashes.

देवघर: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित करनीबाग मोहल्ले में कुंडा मोड़ के पास रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दो दुकानों को पूरी तरह खाक कर दिया। इस हादसे में करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में उषा ट्रेडर्स और शिव शक्ति स्टोर नाम की दो दुकानें आ गईं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। सबसे पहले शिव शक्ति स्टोर से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल में स्थित हार्डवेयर एवं प्लाईवुड की दुकान उषा ट्रेडर्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई थीं, जिससे आग तेजी से फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दुकानदारों और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी मौके पर देर से पहुंची। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों का पूरा सामान जल चुका था।

उषा ट्रेडर्स के संचालक संजय कुमार ने बताया कि आग में उनकी दुकान में रखा प्लाईवुड, हार्डवेयर का सामान और फर्नीचर पूरी तरह जल गया। उन्होंने करीब 15 से 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

वहीं, शिव शक्ति स्टोर के मालिक राजेश कुमार गोप ने बताया कि दुकान में रखा किराना, स्टेशनरी और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। उनके अनुसार इस हादसे में 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now